किसानो के समर्थन मे उक्रांद ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन-
पिथौरागढ़ : महेश पाल
कृषि कानूनो के खिलाफ पिछले दस माह से चल रहे किसान आन्दोलन के तहत आज किसानो के भारत बंद के आह्वाहन पर प्रदेश की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने किसानो को अपना समर्थन दिया।
आज पिथौरागढ़ कलैक्ट्रेट परिसर मे पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिह ऐरी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओ ने डीएम आशिष चौहान जी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे आग्रह किया गया है कि राष्ट्रपति केन्द्र सरकार को किसानो के हित मे फैसला करने को कहे और तीनो कृषि कानूनो को वापस ले।

काशी सिह ऐरी ने कहा कि पिछले दस माह से देश का अन्नदाता सड़को पर बैठा है और सरकार मुंह मोड़ कर बैठी है जो बहुत शर्मनाक स्थिति है।आजादी के बाद लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली परिस्थितो मे से ये एक बड़ा घटनाक्रम चल रहा है।केन्द्र मे बैठी भाजपा सरकार ने गरीबो,मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों की अनदेखी करते हुये सिर्फ कुछ चुनिंदा ब्यापारियो को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
कार्यक्रम मे चन्द्र शेखर कापड़ी,अधिवक्ता निर्मल चौधरी,संदीप जोशी,राम सिह ऐरी,मदनमोहन पोखरिया,दलीप धामी,चन्द्र प्रकाश कोहली,मनोज भण्डारी,दीपक कुमार,विनीता धामी आदि लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश