काशीपुर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी-

खबर शेयर करें 👉

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है। बता दे युवकी अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में छानबीन की और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवती की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की माँ दुर्गा देवी निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर का बीती 31 मई को स्वर्गवास हो गया था। 2 दिन पहले ही मां की तेरहवीं हुई थी। वहीं दोपहर को अचानक राधा ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना देने पर बासफौड़ान चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका राधा के पिता की कई सालों पहले मृत्यु हो चुकी है। राधा सैनी सात बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी पांच बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि वो अपनी एक बहन और मां के साथ रह रही थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119