उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित कैची धर्मकांटा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़, लालकुआं निवासी विमला देवी ने शिकायत में बताया कि 17 जुलाई को उनके पति शमशेर सिंह, जो पूर्व सैनिक थे, मोटरसाइकिल से हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे थे। कैची धर्मकांटा के पास उनके आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर (संख्या यूके-18-सीए-6871) ने सड़क पर गिरे शमशेर सिंह के सिर पर टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विमला देवी ने पुलिस को बताया कि पति के अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक दायित्वों में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट