शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत-शव जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा
नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार को हुई। शास्त्री पार्क थाना पुलिस को सड़क पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी थी, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता