असम में सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त -दो पायलटों की मौत
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
वायुसेना के अनुसार प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30 एमकेआई विमान गुरुवार को जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई।
वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वायुसेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
गुवाहाटी में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान का मलबा गुरुवार देर रात खोज लिया गया। भारतीय वायुसेना की खोज और बचाव टीम ने सैन्य व पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात करीब एक बजे मलबा बरामद किया।
सुखोई-30 एमकेआई रूसी कंपनी सुखोई द्वारा विकसित दो सीट वाला लंबी दूरी का बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है। भारत में इसका निर्माण लाइसेंस के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) करता है। भारतीय वायुसेना के पास 260 से अधिक सुखोई-30 एमकेआई विमान हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद