आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही पोषण सामग्री में अनियमितता -डीएम का औचक निरीक्षण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति की जा रही राशन और पोषण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील भगवानपुर स्थित सेंट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने भगवानपुर तहसील के माढ़ी चौक स्थित उस सेंट्रल गोदाम का निरीक्षण किया, जहां से राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन और पोषण सामग्री की आपूर्ति की जाती है। विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजी जा रही सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध है, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


निरीक्षण के दौरान खजूर और केले के चिप्स समेत कई खाद्य सामग्रियों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। कुछ पैकेटों पर मुद्रित तिथि के बजाय स्टैंप से तिथि अंकित मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जांच के लिए खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए।


देहरादून सहित अन्य जनपदों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति किए जाने वाले अंडों की गुणवत्ता जांच के लिए भी सैंपल लिए गए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दिसंबर और जनवरी माह का वितरण मार्च में किया जा रहा है, जिस पर आपूर्तिकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


जिलाधिकारी ने गोदाम में खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक और वितरण रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले तथा सामग्री आपूर्तिकर्ता द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


इस दौरान गोदाम परिसर में बाल श्रमिक कार्य करते हुए भी पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए गोदाम स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।


डीएम ने मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन लेकर जा रहे वाहनों को रुकवाकर सैंपलिंग भी कराई। टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए जा रही खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए सुरक्षित कराए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि राज्य के नौनिहालों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति इसमें लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो भगवानपुर संजय कुमार, श्रम विभाग से अनिल पुरोहित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119