अज्ञात वाहन ने बुझाया घर का इकलौता चिराग -सड़क हादसे में 26 वर्षीय आकाश की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गदरपुर। सकैनिया-गदरपुर मार्ग पर रजपुरा गांव के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक की जिंदगी छीन ली। भीषण टक्कर में करीब 26 वर्षीय आकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच व तीन वर्ष के दो मासूम बेटों को छोड़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सकैनिया निवासी आकाश पुत्र राम सिंह सोमवार को गदरपुर में अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह सकैनिया-गदरपुर मार्ग पर रजपुरा गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आकाश दम तोड़ चुका था।
छह साल पहले लिए थे सात फेरे, आज पत्नी के सामने जिंदगी का पहाड़
आकाश की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र महज पांच और तीन साल है। जिस उम्र में बच्चों को पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखना था, उसी उम्र में उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पति की असमय मौत से पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मेहनत-मजदूरी कर लौट रहा था घर, रास्ते में मौत ने रोक लिया रास्ता
बताया जा रहा है कि आकाश परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए मेहनत-मजदूरी करता था। सोमवार को भी वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन ली। एक सड़क हादसे ने दो मासूम बच्चों का बचपन और एक पत्नी का पूरा संसार उजाड़ दिया। युवक की मौत से सकैनिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड -रामनगर में सनसनी: घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव -हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड : हल्द्वानी में टैक्सी में बैठाने के बहाने युवक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार