उत्तराखंड -रामनगर में सनसनी: घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव -हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

–परिजनों ने गांव के युवक पर जताया शक, पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में घर से कुछ दूरी पर मिलने से हत्या की आशंका गहरा गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मी का शव, सिर की हड्डी टूटी

मृतका की पहचान विमला देवी (58 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। दूसरी ओर, परिजनों द्वारा गांव के एक युवक पर जताई गई हत्या की आशंका ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार का असर : हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा -NBW पर हुई गिरफ्तारी

अकेले रहती थीं महिला, पुरानी रंजिश का एंगल भी खंगाल रही पुलिस

मामले में जानकारी देते हुए सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। महिला घर में अकेली रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सीओ के अनुसार, पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुरानी रंजिश के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत -दीपावली से पहले दो परिवारों में पसरा मातम

घटना से गांव में दहशत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

दिनदहाड़े महिला का शव इस हालत में मिलने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर विमला देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119