उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा चुनाव अधिकारी नियुक्त

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष पद के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में भी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है जो राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की चयन प्रक्रिया को भी संपन्न कराएंगे। मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर

दास ने बताया कि चूंकि अब प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है इसलिए मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्धारित आठ सदस्यों के नामों की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा

उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी की सहमति से शीघ्र अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एवं अन्य तमाम प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा की जाएगी ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण

दास ने कहा कि एक जुलाई तक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी ।

इस समय राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं हालांकि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119