UP…मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के आरोप में बड़ी कार्रवाई : 12 गिरफ्तार, दो मामलों में जांच तेज

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित अवैध धर्मांतरण के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में हिंदुओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायत पर छापेमारी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के बाद शनिवार को एक सभा पर छापा मारा गया, जहां लोगों को कथित रूप से लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन डायरी, तीन धार्मिक पुस्तकें और छह मोबाइल फोन बरामद किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध -स्थायी समाधान की उठी मांग

पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 की संबंधित धाराओं के तहत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सभा के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाले राशिद और मोनिस फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग...तूफानी मानसून का अलर्ट : अगले 5 दिन आफत की बारिश, कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

इसी बीच, जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलात गांव में हिंदुओं का कथित रूप से इस्लाम में धर्मांतरण कराने के आरोप में मदरसा दारुल उलूम रहीमा के प्रभारी मौलाना हिफ्जुर्रहमान और उनके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रामनगर के रिसॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवतियां रेस्क्यू, 52 लोग हिरासत में

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वे फुलात गांव में धर्मांतरण गतिविधियों में सक्रिय थे।

नोट: ये आरोप पुलिस द्वारा दर्ज मामलों और शिकायतों पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119