उपसुल के रूप में हुई थी उपपल की स्थापना : पाण्डे -हल्द्वानी कार्यालय का स्थापना दिवस मनाया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उपनल स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. ने हिमगिरी आदर्श नगर पीलीकोठी हल्द्वानी कार्यालय में अपना 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। वर्तमान में प्रबन्ध निदेशक, बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) हैं। वरिष्ठ मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल आलोक पाण्डे, (अप्रा) ने उपनल स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए अवगत कराया कि उपनल राज्य का एक सार्वजनिक उपक्रम है, जिसकी स्थापना एक मार्च 2004 उपसुल के रूप में हुई थी। 31 जनवरी 2007 से उपसुल को निगम बनाते हुए इसका नाम उपनल किया गया। कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सैनिक सेवानिवृत होते हैं, इनमें से अधिकांश 40 वर्ष से कम आयु के होते हैं। उस समय उनके पास अपने परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं। इसके अतिरिक्त सीमाओं की रक्षा करते हुए कई बहादुर जवान शहीद हो जाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग

इन सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को रोजगार की अति आवश्यकता होती है। इनका पुनर्वासन राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए जहां निदेशालय सैनिक कल्याण के माध्यम से विविध कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उपनल अपनी स्थापना (वर्ष 2004) अवधि काल से ही वीर नारियों, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर पुनर्वासन का कार्य कर रही है। उपनल उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वपूर्ण आउटसोर्सिंग एजेंसी है। वर्तमान में उपनल से उत्तराखण्ड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और केन्द्र से राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में रोजगार दिये जाने का प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों/विभागों में लगभग 22 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कुमाऊं मण्डल में ही लगभग 07 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन

कार्यक्रम में कर्नल डीडी शर्मा (अप्रा) उप महाप्रबन्धक उपनल, कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल (अप्रा) क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी द्वितीय, कर्नल डीके शाह (अप्रा) पूर्व मुख्य परियोजना अधिकारी एवं उपनल कर्मचारी नारायण सिंह, महेश चन्द्र लोहनी, अनीता राणा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पंकज मासीवाल, लक्ष्मण सिंह, गणेश गिरी, विनोद महरा, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह कार्की, हिमांशु अधिकारी, अल्का भाकुनी, नागेन्द्र बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह कन्याल, मोहन सिंह खाती, सुरेन्द्र सिंह होलरिया, जयपाल सिंह रावत उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119