डेढ़ करोड़ का हाथी दांत बरामद : सितारगंज में STF-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 7.82 किलोग्राम वजनी हाथी का दांत बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हाथी दांत और अन्य वन्यजीव अंगों की तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इनपुट के आधार पर एसटीएफ और बाराकोली वन रेंज की टीम ने कल्याणपुर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया, जहां दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय मृत्युंजय हालदार और 35 वर्षीय माणिक मंडल के रूप में हुई है, जो शक्तिफार्म क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 3 फीट 3 इंच लंबा और 13 इंच गोलाई वाला हाथी का दांत बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


दोनों आरोपियों के खिलाफ बाराकोली रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी माणिक मंडल एक बीडीसी सदस्य का पति है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


वन विभाग के रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत के अनुसार, दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर दिया गया है। मामले में अन्य संभावित तस्करों की तलाश जारी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


इस संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक विकास चौधरी, एसआई विपिन चंद्र, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल सहित कई अधिकारी और वन विभाग की टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119