नानकमत्ता में धर्मांतरण पर बवाल: गांव बना रणभूमि, दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम नवीनगर में कथित धर्मांतरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। हिंदू संगठनों और ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों के बीच टकराव के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को गांव में जनजाति समाज के कुछ लोगों के धर्मांतरण की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। हालात इतने बिगड़े कि गांव में तनाव फैल गया और लोग आमने-सामने आ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


एक पक्ष से बलखेड़ा निवासी सोहन सिंह पुत्र भेरू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गौरी सिंह, शंकर सिंह, वरुण सिंह, श्यामली, सरिता, शबनम, दान सिंह राणा, सहदेव सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग धर्मांतरण के लिए लोगों को उकसाने और योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां चला रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


वहीं दूसरे पक्ष से नवीनगर निवासी गौरी सिंह राणा पुत्र उम्मेद सिंह की शिकायत पर सी.के. बिष्ट, पूरन चंद जोशी, कुणाल चंद्र, असित विश्वास, धीरज पांडे, गौरव तिवारी, निशिकेत भट्ट, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजय भगत समेत कई लोगों पर घरों में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


इधर, हिंदू संगठनों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के समक्ष नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि धर्मांतरण के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए साफ किया है कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119