शादी के 15 साल बाद पति पर दूसरी शादी का आरोप, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर शादी के 15 साल बाद दूसरी महिला से विवाह करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कटोराताल, कुर्मांचल कॉलोनी निवासी महिला ने महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 19 मार्च 2010 को कुर्मांचल कॉलोनी निवासी एक युवक से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


महिला का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसका पति गड्डा कॉलोनी निवासी एक युवती के संपर्क में आया और बाद में उससे शादी कर मुरादाबाद में रहने लगा। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद पति ने उसे और बच्चों को छोड़ दिया तथा उनका भरण-पोषण भी नहीं किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका साथ नहीं दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119