बकरी चरा रही लड़की को यूटिलिटी ने मारी टक्कर:- वही यूटिलिटी भी पलट गई जिससे यूटिलिटी के चालक और लड़की दोनों की मौत हो गई
सोमवार को टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक यूटिलिटी अनियंत्रित की टक्कर लगने से बकरी चरा रही लडक़ी की मौत हो गई। हादसे में यूटिलिटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गततेवा गांव के पास सोमवार को एक किशोरी बकरी चरा रही थी। इस दौरान वहा से गुजर रही यूटिलिटी ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से तेवा गांव के पास बकरी चुगा रही सीतु उम्र 15 वर्ष पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं हादसे में यूटिलिटी की टक्कर से तीन बकरियां भी मर गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत पहुंचे और स्थानीय पुलिस और 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सीतु को मृत घोषित कर दिया व गाड़ी चालक सचेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून सीएमआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान चालक की भी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न