देहरादून आईएसबीटी का होगा कायाकल्प -यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून आईएसबीटी की व्यवस्थाओं को जल्द नया रूप दिया जाएगा। आईएसबीटी के नवीनीकरण से लेकर यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था और दुकानों-कियोस्क की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इन कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

आईएसबीटी के भूतल का बेहतर उपयोग किया जाएगा। आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे और प्लेटफार्म के फर्श का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं के लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। परिसर में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

आईएसबीटी की पुरानी स्ट्रीट लाइट, लाइट पोल और विद्युत केबल बदले जाएंगे। निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री को भी समयबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

आईएसबीटी की दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट और कियोस्क के किराये का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। लंबित अनुबंधों का नवीनीकरण होगा और पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उधर, मॉल परिसर में भी सौंदर्यीकरण और तकनीकी सुधार के काम होंगे। बागवानी और इंजीनियरिंग कार्यों के साथ चिलर सिस्टम, पेयजल व्यवस्था, पंप रूम और विद्युत कक्षों की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। विद्युत कक्षों में जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने और उन्हें निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119