uttarakhand-तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 14 महिलाएं -35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी मिला सम्मान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री सेवक सदन, गढ़ी कैंट में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार 2025-26 एवं राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार 2025-26 समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। सभी पुरस्कार विजेताओं को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सम्मानित महिलाएं उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं की प्रतिभा और योगदान को सम्मान देने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर दिया जाने वाला यह सम्मान उन महिलाओं और बेटियों के योगदान को पहचान देने का माध्यम है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, कला-क्राफ्ट, समाज सेवा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं प्रदेश का गौरव हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे कुपोषण उन्मूलन, पोषण ट्रैकर के संचालन तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

रेखा आर्या ने कहा कि 51 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की निष्ठा, लगन और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119