uttarakhand-गौला नदी में नहाने उतरा 15 वर्षीय किशोर डूबा, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कपड़े धोने दोस्तों के साथ पहुंचा था नदी किनारे, तेज बहाव में समाया; परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी। गौला नदी में नहाने के दौरान शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसा इंदिरानगर बाईपास ओवरब्रिज के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला की मौत

बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि इंदिरानगर बाईपास ओवरब्रिज के पास गौला नदी में एक किशोर डूब गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर किशोर को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान अहमद अली (15) पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी जवाहर नगर, टनकपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसका मूल निवास उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में बताया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अहमद अली अपने कुछ दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे कपड़े धोने गया था। कपड़े धोने के बाद वह नदी में नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प

बरसात में नदी में न उतरने की अपील

थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, नालों और अन्य जल स्रोतों में उतरने से बचें। बारिश के दौरान जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119