उत्तराखंड…2027 की रणभेरी: पहाड़ी आर्मी ने कसी कमर, युवा मोर्चे में बड़े फेरबदल, जनमत यात्रा का ऐलान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए पहाड़ी आर्मी ने अपने संगठन का विस्तार कर युवा मोर्चा में कई नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन ने साफ संकेत दिया है कि वह अब चुनावी माहौल में जनता के बीच सक्रिय अभियान चलाएगा।


पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में आयोजित बैठक में इंजीनियर लोकेश सनवाल को नैनीताल जिले का कार्यकारी अध्यक्ष तथा विनोद नेगी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत


जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र स्यालाकोटी ने युवा मोर्चा की नई टीम की घोषणा करते हुए पवन ज्याला, विजय भंडारी, हर्षित शर्मा और महेंद्र धपोला को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। रवि भोजन, सूरज कुमार और विमल भट्ट को संगठन महामंत्री, जबकि दीपक दुर्गापाल, दीवान गोस्वामी और रिंकू बिष्ट को जिला सचिव बनाया गया।


इसके अलावा दीपक गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण संबल, संजय कुमार आर्य, चंदू धपोला, कुलदीप रावत, किशोर संभल, साहिल राणा, क्षष्टी दत्त, मोहन सिंह कोरंगा, हिमांशु पांडे, महादींप सिंह और तरुण जोशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा


बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में बाहरी तत्व हुड़दंग फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी पहाड़ी समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति, संसाधनों और अस्मिता की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में किसी भी प्रकार की दबंगई या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत


उन्होंने बताया कि पहाड़ी आर्मी जल्द ही कालाढूंगी, हल्द्वानी, लालकुआं और भीमताल विधानसभा क्षेत्रों में जनमत यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से संगठन विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता की राय जानेगा और अपने अभियान को आगे बढ़ाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119