उत्तराखंड…केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हल्द्वानी में भव्य स्वागत -सांसद अजय भट्ट ने किया अभिनंदन
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल का प्रशासनिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विधि एवं न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक कार्य हुए हैं, जिनसे देश की न्याय व्यवस्था और सुशासन को नई मजबूती मिली है।
अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अर्जुन राम मेघवाल का मार्गदर्शन और अनुभव राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगा।
सांसद अजय भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल, सुखद एवं मंगलमय प्रवास की शुभकामनाएं भी दीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा