उत्तराखंड : पति पर पत्नी के बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकालने का आरोप -धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार । बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से करीब 12 लाख रुपये निकालने और बीमा पॉलिसी के दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पृथ्वीराज चौहान चौक, बहादराबाद निवासी शिवांगी गोयल पुत्री विवेक गोयल ने शिकायत में बताया कि आईसीआईसीआई बैंक में काश्वी इंडस्ट्रीज के नाम से उनका चालू खाता है। वह इस फर्म की एकमात्र प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि छह अक्तूबर को बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर उन्हें खाते से बिना सहमति करीब 12 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी नौ लाख की रिश्वत -बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति प्रशांत अग्रवाल ने दो अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकाली। इसके अलावा बीमा पॉलिसी के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि बीमा पॉलिसी की 9.80 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खाते में आने के बाद उसमें से 9.80 लाख रुपये निकाल लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुकान के लिए निकला व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -घर पर छोड़ गया चाबियां

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई है। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119