Uttarakhand-1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी नौ लाख की रिश्वत -बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत करने के एवज में नौ लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई देहरादून शाखा ने इंदिरानगर स्थित एक बैंक के ब्रांच मैनेजर और दो डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) को गिरफ्तार किया है। मामले में सीबीआई ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीबीआई के अनुसार, बुधवार देर शाम एजेंट नरेंद्र आर्य को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले में संलिप्तता के आरोप में बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और दूसरे डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चंपावत में दो दर्दनाक हादसे : युवती की संदिग्ध मौत -खाई में गिरने से महिला ने गंवाई जान

जांच के मुताबिक, क्लेमनटाउन निवासी आशीष बंबा ने अपनी प्रॉपर्टी पर 1.80 करोड़ रुपये के होम लोन ट्रांसफर और टॉपअप के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और तीन डीएसए नरेंद्र, नीरज व अशरफ ने लोन स्वीकृत कराने और जारी करने के बदले पांच प्रतिशत कमीशन के रूप में नौ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चुनाव से पहले गांवों में सक्रिय हुए विधायक गोपाल सिंह राणा -दरियां बांटकर बना रहे जनसंपर्क

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले लिए थे। इसके बाद शेष 6.50 लाख रुपये देने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक भी दिए थे। शेष 50 हजार रुपये नकद देने की बात तय हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में कार से 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान सीबीआई ने जाल बिछाकर नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने तीनों आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ नकदी भी बरामद की गई है। वहीं, मामले के चौथे आरोपी अशरफ की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच सीबीआई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119