uttarakhand-रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने दंपति को रौदा, दोनों की मौत- टक्कर मारकर चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रिंग रोड पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों की जमानत पर 18 अगस्त को होगी सुनवाई

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर निवासी संतोष यादव (48) सिडकुल की एक कंपनी के उत्पादन विभाग में कार्यरत थे। सोमवार देर शाम वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता यादव के साथ दानपुर से धर्मपुर की ओर रिंग रोड से पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति उछलकर सड़क से नीचे जा गिरे। गंभीर चोटों के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-12.60 लाख रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति को घेरकर लूटने का आरोप -पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से कार के कुछ टूटे हुए हिस्से मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ओखलकांडा में कृषि विभाग का कैंटर खाई में गिरा -चालक की मौत, तीन घायल

एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने चालक की तलाश तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119