uttarakhand-ग्राहक बनकर मोबाइल स्टोर पहुंचा शातिर -दो महंगे आईफोन लेकर फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चकराता रोड पर वारदात से हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

देहरादून। चकराता रोड स्थित एक मोबाइल स्टोर में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर ने खरीदने के बहाने दो महंगे आईफोन पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। स्टोर मालिक की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

चकराता रोड निवासी सुनील वाधवा ने पुलिस को बताया कि उनकी चकराता रोड पर केएसआई मोबिलिटी नाम से मोबाइल की दुकान है। सात अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान पर उनका सेल्समैन नावेद मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और आईफोन देखने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

सेल्समैन ने युवक को आईफोन 17 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स दिखाए। आरोपी दोनों मोबाइल हाथ में लेकर उन्हें देखने लगा। इसी दौरान मौका पाकर वह दोनों आईफोन लेकर अचानक दुकान से बाहर भाग निकला। जब तक दुकान कर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

स्टोर मालिक ने चोरी हुए दोनों आईफोन के आईएमईआई नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। शहर कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119