uttarakhand-विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत -आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं
हल्द्वानी। अंबा विहार कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुसुमलता पांडे ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार