उत्तराखंड…तीसरी मंजिल तक सरिया ले जाते समय हुआ हादसा -हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर/कांडा। बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांडा के ग्राम बिगुल तोक खन निवासी 38 वर्षीय सूरज प्रसाद पुत्र गोपाल राम गांव के ही निवासी गुलशन चन्दोला के निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का कार्य कर रहे थे। बताया गया कि मकान की निचली मंजिल से तीसरी मंजिल तक लोहे की सरिया ले जाते समय सरिया मकान के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से छू गई। इससे सूरज प्रसाद करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक के चचेरे भाई एवं पूर्व ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने बताया कि परिवार फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता। उनका कहना है कि मृतक का छोटा भाई हिमांशु प्रसाद दिल्ली में है और उसके आने के बाद ही परिवार आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119