उत्तराखंड…कैंची धाम दर्शन के बाद मातम : केदारनाथ जा रहे जयपुर के युवक की रामगाड़ नदी में डूबने से मौत
गरमपानी/नैनीताल। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के बाद केदारनाथ यात्रा पर निकले जयपुर के चार दोस्तों की यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब रामगाड़ नदी में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद उसके तीनों दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर के झोटवाड़ा निवासी प्रिंस बागौरिया (21) अपने दोस्तों अंश शर्मा (18), नीतीश कुमार (21) और करन सिंह शेखावत के साथ कार से 31 जुलाई को नैनीताल पहुंचे थे। शनिवार सुबह चारों ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और इसके बाद केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
रास्ते में खैरना-गरमपानी क्षेत्र स्थित रामगाड़ लघु विद्युत परियोजना पुल के पास दोपहर करीब तीन बजे चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। इस दौरान अंश शर्मा भी तेज बहाव में फंस गया, जिसे एक स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस, खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने खोज एवं बचाव अभियान चलाकर प्रिंस को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मृतक के साथ आए साथियों से भी पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी जगदीश चंद्रा ने बताया कि चारों युवक जयपुर से घूमने आए थे। रामगाड़ नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि चारों दोस्त प्रिंस बागौरिया का जन्मदिन मनाने और उत्तराखंड भ्रमण के लिए निकले थे। उनकी योजना कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जाने की थी, लेकिन यह यात्रा एक दुखद हादसे में बदल गई।
परिजनों के अनुसार, प्रिंस नीट की तैयारी कर रहा था, जबकि उसकी मां चूड़ियों का कारोबार करती हैं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार और मित्रों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नीम : प्रकृति की प्राकृतिक कीटनाशक फैक्टरी–घर पर बनाइए प्रभावी नीम बीज गिरी अर्क
लोकसभा में सांसद अजय भट्ट ने उठाया ई-फाइलिंग का मुद्दा –उत्तराखंड में 1.17 लाख से अधिक मामले ऑनलाइन दर्ज
दिल्ली :31 साल पुराने रिश्ते का कानूनी अंत-सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को दी मंजूरी