उत्तराखंड…फर्जी हिंदू नाम से दोस्ती का आरोप -नाबालिग से शोषण के मामले में पॉक्सो के तहत केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी हिंदू नाम का इस्तेमाल कर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती करने और उसके शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग सोशल मीडिया पर कथित रूप से हिंदू नाम से लड़की के संपर्क में आया था। बाद में वह चंडीगढ़ से घनसाली पहुंचा। आरोप है कि मुलाकात के दौरान लड़की को युवक की वास्तविक पहचान और दूसरे धर्म से होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लड़की के कमरे में देखकर पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बाजार और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

इस घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बैठक कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का नियमित सत्यापन नहीं होने से ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। व्यापारियों ने मांग की कि बाजार में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और फेरी वालों का पुलिस सत्यापन कराया जाए तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती का खुलासा : छह गिरफ्तार, चार तमंचे और दो वाहन बरामद

बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की भी अपील की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119