उत्तराखंड…रैपिडो पर चला परिवहन विभाग का डंडा -निजी बाइक से सवारी ढोने वाले छह वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और हल्द्वानी के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने गुरुवार को रैपिडो ऐप के माध्यम से निजी बाइकों पर किराये की सवारी ढोने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छह निजी बाइकें सीज कर दी गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे के निर्देश पर परिवहन कर अधिकारी जगदीशचंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन आरक्षियों ने सादे कपड़ों में रैपिडो ऐप के जरिए बुकिंग की और मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन कर रहे बाइक चालकों को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया शक

आरटीओ अरविंद पांडे ने स्पष्ट कहा कि सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहन किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग के लिए संचालित नहीं किए जा सकते। ऐसे वाहनों से किराये पर सवारी ढोना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119