उत्तराखंड…हल्द्वानी से दो नाबालिग लापता -परिवारों में मचा हड़कंप… पुलिस ने शुरू की तलाश
हल्द्वानी। शहर में नाबालिगों के लगातार लापता होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों से एक 12 वर्षीय किशोरी और 17 वर्षीय किशोर के लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, डहरिया स्थित प्रगति विहार फेस-2 निवासी किरन माहेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी छह जुलाई को घर से सब्जी लेने निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
वहीं, छड़ायल स्थित आदर्श कॉलोनी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा प्रियांशु एक जुलाई को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों नाबालिगों की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और उन्हें जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं