उत्तराखंड…द्वाराहाट के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव -10–12 दिन पुराना होने की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के भांसी कफलानी जंगल में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कुछ ग्रामीण जंगल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से रस्सी के सहारे लटके एक महिला के शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गोगिनापानी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी --परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देर रात फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार --छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का भी आरोप

पुलिस के अनुसार शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक किसी भी गांव से महिला के लापता होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में संपर्क कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला निर्जन जंगल तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119