Uttarakhand-चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से 50 हजार की लूट

खबर शेयर करें 👉

जालंधर से नेपाल लौट रहा था युवक, बस में सहयात्री बनकर बैठे थे आरोपी; बेसुध हालत में रुद्रपुर में सड़क किनारे छोड़ा

रुद्रपुर। जालंधर से नेपाल के महेंद्रनगर लौट रहे एक युवक को कथित रूप से जहरखुरानी गिरोह ने चलती बस में अपना शिकार बना लिया। सहयात्री बनकर बैठे आरोपियों ने बातचीत के दौरान युवक को विश्वास में लिया और चाय-बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला-पिला दिया। कुछ देर बाद युवक बेसुध हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 40 से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और उसे रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-यूपीआई से चार दिन में 2.88 लाख की साइबर ठगी -खाते से लगातार निकली रकम

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के महेंद्रनगर निवासी जीवन पंजाब के जालंधर में काम करता है। वह बस से अपने घर लौट रहा था। सफर के दौरान बस में कुछ लोग उसके साथ सहयात्री बनकर बैठे। बातचीत के दौरान उन्होंने जीवन से दोस्ती की और उसे चाय-बिस्किट खाने को दिए। चाय पीने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।

युवक के बेसुध होने के बाद आरोपियों ने कथित रूप से उसकी जेब से करीब 40 से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद बस चालक और परिचालक ने उसे रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे उतार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

सड़क किनारे बेसुध पड़े युवक पर राहगीर प्रदीप कुमार की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से युवक को ई-रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

हैरानी की बात यह रही कि युवक के पास मौजूद महंगा आईफोन, एक अन्य स्मार्टफोन और तीन बैग आरोपियों ने नहीं लिए। इससे घटना को लेकर पुलिस के सामने कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

चाय में नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ युवक के पेट की सफाई की। चिकित्सक डॉ. इमरान के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रथमदृष्टया चाय में नशीला अथवा जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा -दो किशोरों से बरामद हुईं आठ चोरी की बाइकें

पुलिस अब बस में सवार संदिग्ध यात्रियों की जानकारी जुटाने के साथ ही घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है। बस के चालक और परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बस के मार्ग, संभावित सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119