उत्तराखंड -केदारनाथ के बाद अब रुद्रनाथ धाम की बारी -18 मई को खुलेंगे कपाट, धामी रहेंगे मौजूद
चमोली। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 मई को अपराह्न 12:45 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन से पहले गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए निकलने वाली डोली यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
बुधवार को एसडीएम आरके पांडेय और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गोपीनाथ मंदिर तथा कोठा भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति के सचिव शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 15 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में विराजमान किया जाएगा। 16 मई को श्रद्धालु मूर्ति के दर्शन कर सकेंगे।
17 मई की सुबह 9 बजे चल विग्रह डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी और 18 मई की सुबह पुनः यात्रा शुरू कर दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि 17 मई को मुख्यमंत्री धामी गोपीनाथ मंदिर पहुंचेंगे और डोली प्रस्थान कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। वहीं, 22 मई को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के भी रुद्रनाथ यात्रा पर पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग