UKNEWS-चूर्ण समझकर ‘जहर’ खा गए चार मासूम -ऋषिकेश में एक ही परिवार के बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
ऋषिकेश। ढालवाला स्थित महंत प्लॉट क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने खेल-खेल में चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा ली, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, घबराहट और चक्कर आने लगे। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बच्चों के पिता भज राम भट्ट ने बताया कि दोपहर के समय परिवार के सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे, जबकि चारों बच्चे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बच्चों की दादी द्वारा घर में तैयार किया गया चूहे मारने का चूर्ण एक डिब्बे में रखा हुआ था। खेलते-खेलते बच्चों ने डिब्बा खोला और उसे खाने वाला चूर्ण समझ लिया। बताया जा रहा है कि बच्चों ने करीब एक से डेढ़ चम्मच तक वह जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ देर बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। किसी बच्चे को उल्टियां होने लगीं तो किसी को चक्कर और बेचैनी महसूस हुई। घर लौटने पर परिजनों ने बच्चों की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में सभी को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।
राजकीय उपजिला चिकित्सालय के डॉ. संतोष पंथ ने बताया कि समय रहते बच्चों को अस्पताल लाया गया, जिससे बड़ा खतरा टल गया। डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार कर बच्चों के शरीर से जहर बाहर निकाल दिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार