उत्तराखंड…अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले नए प्राचार्य -डॉ. जीएस तितियाल संभालेंगे जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर कर दिया है। उनकी जगह राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने इस फेरबदल के तहत पांच मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के तबादले किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने वर्ष 2021 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इसी दौरान एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 की गई, जिसे कॉलेज की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए 35 सीटों को मंजूरी मिली। गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार के लिए एमआईएसयू की स्थापना की गई, जबकि नशा मुक्ति एवं परामर्श सेवाओं के लिए विशेष केंद्र भी शुरू किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित ब्लड बैंक की स्थापना भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

अब नए प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल के सामने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा संस्थान के समग्र विकास को नई गति देने की चुनौती होगी। शासन ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119