महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में भवाली सैनिटोरियम में वृहद पौधरोपण अभियान -पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भवाली। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को भवाली सैनिटोरियम परिसर में ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस (एआईडब्ल्यूसी) के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे रोपे।

कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेक सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया। उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, जिसे लगातार वर्षों से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत उत्तीस, पाँगर, अमरूद, चीड़, देवदार और तेजपात सहित विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया। खष्टी बिष्ट ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और जैव विविधता के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ -बूथ बुलाए बिना करेंगे नोटिसों का निस्तारण
उत्तराखंड…अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले नए प्राचार्य -डॉ. जीएस तितियाल संभालेंगे जिम्मेदारी
उत्तराखंड…लिव-इन संबंधों में महिलाओं को भी मिलेगा धारा 498ए का संरक्षण -सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला