uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। किच्छा बाइपास रोड पर स्कूटी सवार युवक से लूटपाट के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर बाइक सवार चार आरोपितों ने युवक के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक किसी तरह स्कूटी लेकर मौके से भागने लगा तो आरोपितों ने पीछे से दो राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। फायरिंग की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

खेड़ा वार्ड-19 निवासी हर्षित वाल्मीकि पुत्र सोनू वाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से स्कूटी से घर से निकला था। किच्छा बाइपास रोड से सटी सड़क से गुजरते समय बाइक सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इनमें गड्डा कालोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप उर्फ चिड़ी, राज, क्रिश और कृष्णा शामिल थे।

हर्षित के मुताबिक, चारों ने उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर से खून निकलने लगा और वह घायल हो गया। इसके बावजूद उसने हिम्मत जुटाई और स्कूटी स्टार्ट कर वहां से भागने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी

आरोप है कि युवक के भागने के दौरान बदमाशों ने पीछे से दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि हर्षित बाल-बाल बच गया। फायरिंग और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटती देख चारों आरोपित वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल हर्षित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। सूचना मिलते ही एसएसआइ खुशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम

पुलिस ने मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश के साथ ही फायरिंग और लूट के प्रयास से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119