ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को ज्योलीकोट क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र में फैल रहे डायरिया समेत अन्य जल जनित रोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

श्री भट्ट सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कैलाश जोशी के पुत्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जन्मदिन की पार्टी के बाद सड़क पर मिला युवक का शव -दोस्तों पर उठे सवाल

इसके बाद सांसद ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में फैल रहे डायरिया और अन्य जल जनित रोगों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और बीमारी फैलने की स्थिति से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री भट्ट ने मौके से ही नैनीताल जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जल संस्थान के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए तत्काल हर संभव उपाय किए जाएं। पेयजल स्रोतों और लाइनों की जांच कराने, आवश्यकतानुसार साफ-सफाई एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

सांसद अजय भट्ट ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी पहल करते हुए पेयजल लाइनों को दुरुस्त कराने के लिए सांसद निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और बीमारी की रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी

सांसद के इस दौरे से स्थानीय लोगों को जल जनित रोगों की समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119