uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरी जानकारी एवं सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से विकसित इस किसान-केंद्रित एप को लॉन्च किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने एप को किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किसानों तक समय पर जरूरी जानकारी और सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किसानों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

मौसम, फसल सलाह और बाजार की जानकारी एक ही मंच पर

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप में किसानों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एप के माध्यम से किसानों को वास्तविक समय में मौसम की जानकारी और चेतावनी, फसल के अनुसार कृषि सलाह तथा कृषि और बाजार से संबंधित सूचनाएं मिल सकेंगी।

एप की प्रमुख सुविधाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित फसल रोग पहचान भी शामिल है। इसके माध्यम से किसान फसल में दिखाई देने वाले रोगों की पहचान कर उनसे संबंधित कृषि सलाह प्राप्त कर सकेंगे। इससे फसल में होने वाली समस्या का समय रहते पता लगाने और संभावित नुकसान को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

इसके अलावा एप में परिवहन और माल ढुलाई से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इसके जरिए खेत से उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में किसानों को डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को भी मिलेगा बाजार

‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को केवल किसानों तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और किसानों तथा ग्रामीण उद्यमियों को डिजिटल माध्यम से नए अवसरों से जोड़ना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पाटली गांव में गुलदार का हमला -40 वर्षीय महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसका व्यापक उद्देश्य कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक किसानों को आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अलावा मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल और सूरवीर सिंह कठैत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119