uttarakhand-पाटली गांव में गुलदार का हमला -40 वर्षीय महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत
कौसानी। थाना कौसानी क्षेत्र के पाटली गांव में गुलदार ने 40 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में हड़कंप मच गया। घायल महिला को परिजन तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
घायल महिला की पहचान प्रेमा जोशी पत्नी हेम चंद्र जोशी, निवासी पाटली गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ने से लोगों में लगातार चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की निगरानी करने और उसके आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा