उत्तराखंड…तेज रफ्तार बनी काल: पैराफिट से टकराई बाइक -युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
बागेश्वर। बैजनाथ-बागेश्वर मोटरमार्ग पर गागरीगोल स्थित फायर स्टेशन के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चनौली निवासी कमलेश (35) पुत्र गोविंद राम अपने साथी नरेंद्र (30) के साथ बाइक संख्या UK 04 AQ 0349 से बैजनाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गागरीगोल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को 112 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नरेंद्र का उपचार जारी है।
बैजनाथ कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद
uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण