राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की छठी वर्षगांठ पर राबाइंका चोरगलिया में विविध कार्यक्रम
हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंगीकरण दिवस की छठी वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं को नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों एवं इसकी विशेषताओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “ज्ञान का दीप जलाना है, भारत को आगे बढ़ाना है। नई शिक्षा नीति का यही संदेश, शिक्षित और सशक्त बने देश।” के प्रेरक संदेश के साथ हुआ। अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती मंजूलता के निर्देशन में छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की 5+3+3+4 शिक्षा संरचना तथा इसके महत्व की जानकारी दी गई।
समाजशास्त्र प्रवक्ता श्रीमती ममता सुयाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा जोशी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यवहारिकता पर प्रकाश डालते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2040 तक इस नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव सामाजिक व्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
इस अवसर पर छात्राओं के मध्य भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शीतल मेलकानी ने प्रथम, अंशिका आर्या ने द्वितीय तथा खुशबू बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं ‘विकसित भारत’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी चौहान ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय तथा मानसी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती बीना नगारी, श्रीमती मीनाक्षी जोशी, श्रीमती कंचन जोशी, श्रीमती रेखा आर्या, श्रीमती अमिता जोशी, श्रीमती ममता तिवारी सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…प्रेम प्रसंग बना खूनी अंजाम –डीजे विवाद के बाद युवती की गला दबाकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड…देवर के साथ घर पहुंची युवती पर मारपीट का आरोप –महिला के सिर पर ईंट मारकर फरार