उत्तराखंड बोर्ड : 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज 11 बजे -सबसे पहले इस वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज 11 बजे की जाएगी। करीब सवा दो लाख छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है। प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित हो रहा है। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर परिणाम देखे जा सकते हैं। परीक्षाफल जारी होने के आधे घंटे के भीतर यह विद्यालय की आईडी पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड आज (शनिवार) सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल पहली बार विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परिणाम देख सकेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119