उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 15 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में बारिश की संभावना जताई गई है।
उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भी बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी
UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार
दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस