16 मार्च से होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा
रामनगर। उत्तराखंड शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। शुक्रवार को बोर्ड के सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से छह अप्रैल तक संचालित की जाएगी। इस साल इंटरमीडिएट में 132110 परीक्षार्थी जबकि हाईस्कूल में 127320 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बताया कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इस कार्य के लिए छह हजार शिक्षकों को लगाया जाएगा। 16 मार्च से इंटरमीडिएट जबकि 17 मार्च से हाईस्कूल की परीक्षा प्रारंभ की जाएगी।बताया कि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई सम्पन्न कराई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज