उत्तराखंड : कथित प्रेम संबंध के शक में भाई ने बहन और युवक को मारी गोली, दोनों की मौत
रुड़की। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह कथित प्रेम संबंध को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सगी बहन और उसके साथ मौजूद युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि युवती ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक ही वारदात में दो लोगों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे झबरेड़ी कलां गांव में अमन नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी बहन रूपा और सूरज पुत्र अशोक पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को झबरेड़ा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सूरज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रूपा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में वारदात की वजह युवती के कथित प्रेम संबंध को बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस आरोपी की भूमिका, फायरिंग की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती
uttarakhand-पुश्तैनी जमीन के लिए मां की हत्या की साजिश -बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश