उत्तराखंड…मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और राहत मद में दी करोड़ों की सौगात –सड़क, मंदिर, सिंचाई और आपदा राहत योजनाओं को मिली मंजूरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सिंचाई, ग्रामीण विकास तथा आपदा राहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹79.87 लाख, चम्पावत जनपद के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना के लिए ₹32.49 लाख तथा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के तहत पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹39.31 लाख की अवशेष धनराशि, ग्राम कुशैल रसेपाटा के प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹59.80 लाख, पौड़ी जनपद के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कठुड बड़ा देवीखाल स्थित मां बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹39.30 लाख की अवशेष राशि तथा अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भेटाबड़ोली स्थित भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.50 लाख की स्वीकृति दी गई है।

उधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रामबाग हरिपुरा और पंचाननपुर में मंदिर, धर्मशाला एवं तालाब परिसर के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत ₹2.54 करोड़ की योजना के अंतर्गत ₹1.01 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने का अनुमोदन किया गया है। वहीं अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र स्थित मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली और बड़पास में आंतरिक मार्गों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कराने हेतु स्वीकृत ₹3.89 करोड़ की योजना के अंतर्गत ₹1.87 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही अमृत योजना के अंतर्गत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए ₹4.95 करोड़ की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी जनपद की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के 13 प्रभावितों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन किया है। इससे पूर्व तीन प्रभावितों को दी गई ₹3.12 लाख की सहायता राशि का समायोजन करते हुए शेष राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से प्रदेश में सड़क संपर्क, धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण आधारभूत ढांचे, सिंचाई व्यवस्था और आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119