उत्तराखंड…कुमाऊं को वंदे भारत की सौगात दिलाने की पहल -सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित किए जाने की मांग उठाई।

सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय यात्री दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए यात्रा करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि वर्तमान में काठगोदाम और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी समय-सारणी और गति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। यदि सुबह काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाता है तो यात्री सुबह दिल्ली पहुंचकर अपने कार्य निपटाने के बाद शाम को उसी दिन वापस काठगोदाम लौट सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

सांसद ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

अजय भट्ट ने यह भी बताया कि वह इस विषय में पहले भी दो बार रेल मंत्री को पत्र लिख चुके हैं तथा व्यक्तिगत रूप से भी आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119