uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। लालपुर स्थित हाजी पार्किंग के पास खड़े ट्रक के केबिन में चालक के बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हाजी पार्किंग के पास पंजाब नंबर के ट्रक पीबी65बीसी1520 के केबिन में चालक मूर्छित अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चालक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जसवीर सिंह ट्रक के केबिन में खाना खाने के बाद सो गया था। आशंका जताई जा रही है कि सोते समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार को पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119