uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–पहाड़ी टूटने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त, पांच परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर कराया गया शिफ्ट

भीमताल। लगातार हो रही भारी बारिश ने भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल गांव में तबाही मचा दी है। बारिश और कलसा नदी के तेज बहाव के चलते गांव में करीब आधा दर्जन आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया है। वहीं, तोक कूना में एक ग्रामीण के मकान के ऊपर पहाड़ी टूटने से भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि लगातार बारिश के चलते कलसा नदी उफान पर है। नदी के तेज बहाव से गांव में भारी भू-कटाव हुआ है, जिससे कई आवासीय भवनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान

उन्होंने बताया कि तोक कूना निवासी जीवन चंद्र भट्ट पुत्र देवी दत्त के मकान के ऊपर अचानक पहाड़ी टूट गई, जिससे उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। परिवार को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करा दिया गया है।

संपर्क मार्ग और पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त

बारिश और नदी के तेज बहाव से गांव में जबरदस्त भू-कटाव हुआ है। कई स्थानों पर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि पेयजल की पाइपलाइन भी टूट गई है। इसके अलावा ग्रामीणों की कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नदी के लगातार बढ़ते कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को उचित राहत एवं सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119